(Bayana, Bharatpur)
भरतपुर के मथुरा गेट थाने के पास पंजाब नेशनल बैंक से 85 हजार रूपए निकाल कर ले जा रहे वृद्ध से दिनदहाडे हुई लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फतेहपुर सीकरी का रहने वाला शिव सिंह मथुरा गेट थाने से मात्र 100 मीटर दूरी पर बैंक से आज दोपहर को बैंक से 85 हजार रूपये निकाल कर जैसे ही बैंक से बाहर निकला कि दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार वृद्ध से रूपये लूट कर भाग गए। वृद्ध के हल्ला करने पर पुलिस ने नाकाबन्दी करवाई है, अभी लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और पुलिस जांच में जुटी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।