(Churu, Churu)
सादुलपुर के वार्ड न. 17 से अपहरण हुई पुलिस अधिकारी की बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं अपहरण के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने लड़की को तारानगर न्यायालय मे पेश कर 164 के तहत बयान दर्ज कराए है। वहीं इसके अलावा पुलिस थाने के आगे भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा और लोगों की भीड़ भी थाने के सामने लगी। पिछले 8 सितंबर को पुलिस अधिकारी ने सनीपाल सहित 3 लोगों के खिलाफ लडकी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।