(BIHAR, India)
बिहार में पेटेंट और बौद्धिक संपदा पर आधारित फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जायेगी। फैसिलिटेशन सेंटर से बड़े लोग तो सम्पर्क में रहेंगे ही छोटे आविष्कारकों को भी फैसिलिटेट किया जायेगा। ये कहना मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का। पटना में अधिवेशन भवन में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित पेटेंट और बौद्धिक संपदा पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उद्यमियों और बौद्धिक संपदा रखने वाले विद्वानों को आगे बढ़ाने में बिहार सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने महानियंत्रक, पेटेंट डिजाइन एंड ट्रेडमार्क चैतन्य प्रसाद को कहा कि पेटेंट और बौद्धिक संपदा की दिशा में आगे बढ़ने के लिये बिहार सरकार से जो भी मदद की जरूरत होगी, हम करेंगे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री भीम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार और महानियंत्रक, पेटेंट की तरफ से आयोजित ये कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।