10 साल की उम्र सादिक बन गया हैदराबाद का पुलिस कमिश्‍नर
(Amberpet, Hyderabad) यही नहीं, पुलिस आयुक्‍त ने कुर्सी पर बैठाने के बाद सलामी भी दी। गंभीर बिमारी से ग्रस्‍त सादिक की दिली इच्‍छा थी कि वो पुलिस कमिश्नर बने। आखिरकार एक स्‍वयंसेवी संस्‍था 'मेक अ विश फांउडेशन' के प्रयास से उसकी यह इच्‍छा पूरी हो गई। खाकी वर्दी और टोपी पहनकर बुधवार को सादिक ने हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर की तरह कामकाज देखा। अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे उसी तरह सैल्यूट किया, जैसा कि वो पुलिस आयुक्‍त महेंद्र रेड्डी को रोज करते हैं। स्‍वयंसेवी संस्‍था ने पहल करते हुए सादिक की इस इच्छा को पूरा कराने में पूरा योगदान दिया। तेलंगाना के करीमनगर जिले का रहने वाला सादिक अपने उन रिश्तेदारों से बेहद प्रभावित है, जो पुलिस विभाग में काम करते हैं। वह पढ़लिख कर पुलिस अफसर बनना चाहता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।