विशाखापट्टनम में आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बहाल, मोबाइल सेवाएं सुधरी
(India) आंध्र प्रदेश पूर्वी विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दो लाख से ज्यादा बिजली के कनेक्शन आज बहाल हो सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि विशाखापट्टनम और श्रीकाकुलम जिलों में विद्युत आपूर्ति की तैयारी हो चुकी है। हम ट्रांसमिशन टावरों के सही होने का इंतजार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ से यहां ईआरएस (इमरजेंसी रैस्टोर सिस्टम) लाया गया है। शाम तक इन दोनों जिलों के अधिकांश भागों में बिजली बहाल हो सकती है। कलेक्टर एन युवराज ने आज कहा कि विशाखापत्तनम जिले के 10 प्रतिशत शहरी इलाकों में बिजली की बहाली हो चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।