ओडिशा ने तूफान राहत के लिए केंद्र से 500 करोड़ रु. की मदद मांगी
(ORISSA, India) मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की। पटनायक ने अपने पत्र में कहा, ‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि एनडीआरएफ में से 500 करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता ओडिशा सरकार को दी जाए ताकि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की भरपाई और राहत कार्यों की तत्काल जरूरत पूरी हो सके।’ उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन पूरा करने के बाद ज्ञापन के रूप में विस्तृत रिपोर्ट जल्दी पेश की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।