(PUNJAB, India)
पंजाब के एक दिन के दौरे पर गये राहुल ने प्रदेश इकाई का आह्वान किया कि मादक पदार्थों के मुद्दे पर अकाली दल-भाजपा गठबंधन से मुकाबला करने के लिए पार्टी को मजबूत होना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि मादक पदार्थों की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से 14 नवंबर को ‘सेव पंजाब’ अभियान शुरू किया जाएगा। यह जानकारी बैठक में शामिल पार्टी नेताओं ने संवाददाताओं को दी। मीडिया को समाचार संकलन की अनुमति नहीं थी। राहुल के इस दौरे को 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में नयी जान फूंकने के लिहाज से देखा जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में प्रदेश इकाई को मजबूत करना भी उनका एक मकसद माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।