भारत में धूम मचाने आई इटालियन बेनेल्ली, लॉन्च की 5 सुपरबाइक्स
(India) ये सभी बाइक्स 300 सीसी से 1130 सीसी इंजन के बीच की है और इसी साल दिसंबर से सीकेडी यूनिट के तहत मिलना शुरू हो जाएगीं। कंपनी की ओर से इन बाइक्स की कीमत का खुलासा लॉन्चिंग की समय ही किया जाएगा।
बेनेल्ली ने घोषणा की वह अपनी सभी रेंज और सेगमेंट वाली बाइक्स भारत में उतारेगी। इन बाइक्स में बीएन 302, बीएन 600 आर, बीएन 600 एस, बीएन 600 जीटी, टीएनटी 899, टीआरई 1130, टीएनटी 1130 आर और टीआरई के अमेजोन्स शामिल है। भारतीय मार्केट में बेनेल्ली बीएन 302 इसकी एंट्री लेवल बाइक है जिसकी टक्कर केटीएम आरसी 390, क्वासाकी निंजा 300, क्वासाकी जेड250 और सुजुकी एनाजुमा जैसी बाइक्स से होने वाली है। खबर है कि बेनेल्ली-डीएसके मिलकर 125 सीसी से 150 सीसी सेगमेंट वाली बाइक्स भी उतारेंगी। हालांकि इससें पहले कंपनी का भारत के विभिन्न शहरों में अपने 12 शोरूम खोलने का प्लान है जो इसी साल दिसंबर तक पूरा होना है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।