(TAMILNADU, India)
‘हुदहुद’ चक्रवात से आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों को काफी नुकसान पहुंचा है। विशाखापत्तनम जिले में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल हो गई और मोबाइल संचार सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने बताया कि एयर इंडिया कल से उड़ानों का परिचालन शुरू करेगा। इसके बाद, अन्य ऑपरेटरों की नौ अन्य उड़ानें कल के बाद शुरू हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि चक्रवात आने के बाद से हवाईअड्डा बेतरतीब हो गया है। यात्री टर्मिनल की छत तेज गति वाली हवा से उड़ गई है जिन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। आव्रजन सुविधाओं के लिए सभी कोशिश की जा रही है ताकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें एक नवंबर से शुरू हो सकें। ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र को बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। आंध्र प्रदेश सरकार चक्रवात प्रभावित इलाकों के लिए ओड़िशा से बिजली लेने की कोशिश कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।