जमीन के लालच में पिता ने की बेटी की हत्या..
(BIHAR, India) योगेन्द्र साहनी नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी छोटी का गला रेत कर इस दुनिया से रुखसत कर दिया । थोड़ी सी जमीन और 50 हजार रूपये के लिए इस कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को मार डाला । दरअसल यह पूरी घटना जमीनी विवाद को लेकर हुई। योगेन्द्र सहनी के चार भाई है और जब परिवार बड़ा हुआ तो एक साल पहले सभी भाइयो ने मिलकर जमीन का बंटवारा किया जो बँटवारा योगेन्द्र सहनी को मंजूर नही हुआ और योगेन्द्र शाहनी ने जमीन बटवारे के फैसले को नामंजूर करते हुए कहा की हमे 1 धुर जमीन ज्यादा और 50 हजार रूपये मिलेगा। उसने उनहे अपने बच्चो की हत्या के मामले में फसाने तक की धमकी दे डाली। पंचायत के समझाने पर भी वह नही माना और अहले सुबह अपने भाईयो को फंसानें के लिए अपनी बेटी का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस योगेन्द्र सहनी और उनके दो भाई हिरासत में लेकर पूछताक्ष में जुटी हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।