मुख्यमंत्री अपने दो दिनो के प्रवास पर पहुंचे ढाका.
(Alinagar, Darbhanga) अपने दो दिनों के प्रवास में मोतीहारी पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गुरुवार को ढाका प्रखंड में पांच करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। पचपकड़ी पंचायत में हुए शिलान्यास समारोह में थाना, अस्पताल, पशु अस्पताल, क्रीडा मैदान और स्कूल सहित कई योजनाओं पर काम किया जाएगा। इस मौके पर हुई जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भाजपा पर भी निशाना साधा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भूमिहीन लोगों को पर्चा वितरण भी किया....

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।