(DELHI, India)
बीजेपी हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जीत की आस लगाए बैठे है, पार्टी ने अभी तक राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम पर कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन बताया जाता है कि परिणामों की घोषणा और जीत के तुरंत बाद पार्टी का संसदीय बोर्ड आज ही बैठक कर इस बारे में फैसला लेगां। अगर पार्टी को महाराष्ट्र में बहुमत मिला तो 44 वर्षीय देवेन्द्र फड़नवीस मुख्यमंत्री चुने जा सकते हैं, अभी तक सभी उम्मीदवारों में वह सबसे आगे है, हालांकि स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है, उन्होंने अपने पिता का नाम लेकर मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी जताई है, बताया जाता है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता पकंजा के इस बयान से हैरान हैं और उन्हें उनकी इस तरह की दावेदारी पसंद नहीं आई है, उधर, फड़नवीस के अलावा नितिन गडकरी, विनोद तावड़े, एकनाथ खड़से और प्रकाश जावड़ेकर भी दौड़ में है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।