रुझानों से उत्साहित बीजेपी,,,,,महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने का दावा
(DELHI, India) हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रूझानों मे बीजेपी को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। इससे बीजेपी खेमे में खुशी की लहर है। अगर रुझानों और नतीजों में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ तो महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी की सरकार बननी तय है।कांग्रेस नेता और मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इन रुझानों से यह साफ है कि भारत की राजनीति बदल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की अगुवाई में हमने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जिसमें कामयाब हुए और अब उनकी लहर का सिलसिला विधानसभा चुनावों में भी जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों राज्यों में बीजेपी की बहुमत की सरकार बनेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।