(MAHARASHTRA, India)
भाजपा नेता देवेंद्र फडनविस के समर्थकों को पूरा यकीन है कि पार्टी का नारा दिल्ली में नरेंद्र, मुंबई में देवेंद्र आज सच बन जाएगा। मई में कंद्र में भाजपा के बहुमत जीतने के बाद से ही महाराष्ट्र में पार्टी का यह नारा बुलंद रहा है। पिछले 15 सालों से कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन के शासन के बाद अब भाजपा को पूरी उम्मीद है कि महाराष्ट्र में कमल छाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और गुड गर्वनेंस के बड़े वादे को निभाने के लिए फडनाविस को जिम्मेदार नेता माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन है और साफ छवि होने के कारण वे पार्टी के पसंदीदा भी हैं। साथ ही महाराष्ट्र के लिए वे न्यू-एज लीडर भी हैं और यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है। पार्टी ने चुनाव के दौरान किसी को भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था, ताकि वे मोदी लहर का पूरा फायदा उठा सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार भी किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।