स्विफ्ट और आई10 की टक्कर में आई "फिएट अबार्थ500"
(India) इस कार को अगले महीने यानि नवंबर तक भारत में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले कंपनी अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार एवेंचुरा लॉन्च करने वाली है। गौरतलब है कि फिएट अबार्थ 500 को कंपनी ने पहली बार नई दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान डिस्पले किया था। तभी से यह कार बहुप्रतीक्षित बनी हुई है। भारतीय मार्केट में फीचर्स और परफोर्मेस के मामले में फिएट की यह हैचबैक मारूति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10, आई20, फॉक्सवॉगेन पोलो और शेवरले सेल यूवीए जैसी कारों की टक्कर की है। हालांकि माना जा रहा है कि फिएट अबार्थ 500 को भारत में लग्जरी हैचबैक के तौर पर उतारा जाएगा। इसके चलते यह बीएमडब्लू 1 सीरीज, मर्सिडीज बैंज ए-क्लास और वॉल्वो वी40 क्रॉस कंट्री जैसी कारों की टक्कर की होगी। फिएट अबार्थ 500 में 1.4 लीटर का मल्टीएयर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 135 बीएचपी का पार जनरेट करता है। इसके अलावा इसका "एस्सेस" वेरियंट भी अपेक्षित है जो 161 बीएचपी का पावर जनरेट करता है। फिएट की इस प्रीमियम हैचबैक कार में प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, डयूल एग्जास्ट सिस्टम, नॉनी फ्रंट-शॉक अब्र्शोबर्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्टिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्टिक स्टेबिलिटी कंट्रोल आदि फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिए जा सकते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।