(MAHARASHTRA, India)
आरपीआई (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने संवादाताओं से कहा, ‘ ऐसा लगता है कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। शिवसेना के सहयोग के बिना कुछ नहीं हो सकता। भाजपा और शिवसेना दोनों को राज्य में सरकार बनाने के बारे में सोचना चाहिए।’ भाजपा और शिवसेना के अलग अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर खेद प्रकट करते हुए उन्होंने कहा, ‘ अगर भाजपा और शिवसेना साथ साथ चुनाव लड़ती तब इन्हें एकसाथ 225-230 सीट मिलतीं।’ अठावले ने कहा कि मोदी लहर से निश्चित तौर पर भाजपा को राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, ‘ यहां मोदी लहर थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बडी रैलियां की। इसलिए निश्चित तौर पर यह लहर यहां थी।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।