(MAHARASHTRA, India)
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 4,60,741 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प इस्तेमाल किया वहीं 90 सदस्यीय हरियाणा में 53,381 मतदाताओं ने इस प्रावधान का उपयोग किया।प्रतिशत के लिहाज से, महाराष्ट्र में 0.9 प्रतिशत मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया जबकि हरियाणा में 0.4 प्रतिशत मतदाताओं ने इस विकल्प को अपनाया। पिछले साल सितंबर में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में नोटा बटन जोड़ा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।