दीपावली पर प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम,,,,
(Rajasthan, India) शहरमें दीपावली के अवसर पर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। पुलिस कमिश्नर जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर्व पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में शांति और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए चारों जिलों में 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त पुलिस जाप्ता लगाया गया है। इनमें आरएसी की 4 कंपनियां भी तैनात रहेगी। करीब तीन हजार पुलिसकर्मी दीपावली के अवसर पर शहर में तैनात रहेंगे। दीपावली के त्यौहार को दखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेशभर में अलर्ट घोषित किया गया है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक ओमेन्दª भारद्वाज ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को त्यौहार पर विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।