(Rajasthan, India)
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत आज से हो गई। धनतेरस के पर्व के साथ इसकी शुरूआत धूमधाम से हुई। धनतेरस पर आज भौम प्रदोष रहेगा। स्वयंसिद्ध अबूझ मुहुर्त में किसी नवीन कार्य का शुभारंभ और खरीदारी शुभ फलदायी है । धनतेरस के शुभ अवसर पर आज सोना चांदी बर्तन और इलेक्ट्रोनिक्स आइटम की जमकर खरीददारी हो रही है । इससे करोड़ो के कारोबार का अनुमान है । धनतेरस के साथ बाजारोें में आज से सजावट का दौर भी शुरू हो गया है और बाजार एक से बढ़कर सजावटी रूप से तैयार है। जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे है। वहीं आयुर्वेद के प्रवर्तक माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की जयंती भी है। इस मौके पर जयपुर के जौहरी बाजार स्थित धनवंतरी औषधालय में भगवान की जयंती मनाई जाएगी और उनकी पूजा अर्चना की जाएगी की। दिवाली के उपलक्ष्य में बाजारों में चहल-पहल दिखने लगी है। धनतेरस पर लोगों को आकर्षित करने के लिए दुकानें सज गई हैं। धनतेरस पर लोगों ने जहां गाडियां खरीद रहे है वहीं ज्वेलरी बाजार में भी करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। गुरुवार को विभिन्न कार शोरूम में लोगों को बुकिंग कराते देखा गया। विभिन्न शोरूम में ग्राहकों को लुभाने के लिए कई उपहार भी दिए जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर अकेले राजस्थान में 17 सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।