(India)
इन कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतो में 0.5 से 1 फीसदी तक का इजाफा किया है। होंडा ने एक्टिवा, डिओ और एविएटर स्कूटर की कीमतों में 100 से 200 रूपए तक का इजाफा किया है। इनके अलावा अन्य सभी होंडा बाइक्स की कीमतों में 450 रूपए तक का इजाफा किया गया है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने अपने दुपहिया वाहनों की कीमतों में 0.5 प्रतिशत का इजाफा किया है जिसके चलते अब उनके लिए 250 रूपए से 550 रूपए ज्यादा देने होंगे। दुपहिया वाहनों की कीमतों के इजाफा करने के पीछे इन कंपनियों ने तर्क दिया है कि ऎसा इनपुट कोस्ट में इजाफा होने, लॉजिस्टिक, पावर जनरेशन और ऑवरऑल ट्रांसपोर्टेशन में हुए इजाफे के चलते किया है। हालांकि हीरो मोटोकॉर्प और होंडा के अलावा अभी किसी और तीसरी कंपनी अपने दुपहिया वाहनों की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। लेकिन बजाज ऑटो इस बारे में संकेत दे चुकी है वो भी दिवाली के बाद अपने दुपहिया वाहनों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।