(JAMMUandKASHMIR, India)
उमर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जाहिर सी बात है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा का कुछ असर होगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह उतना अधिक होगा जितना पहले सोचा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों राज्यों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन परिणाम उनकी (भाजपा) उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं। उमर ने कहा कि हां, उन्होंने (भाजपा) ने अच्छा किया है लेकिन उतना नहीं जितना कि उन्होंने उम्मीद की थी। यदि आप हरियाणा में भाजपा के संसदीय चुनाव परिणामों और अभी तक के भाजपा. शिवसेना संसदीय चुनाव परिणामों की तुलना करें तो वे इन दोनों राज्यों में संसदीय परिणामों को विधानसभा चुनाव परिणामों में नहीं बदल पाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में, वे केवल आधे रास्ते ही पहुंच सके। महाराष्ट्र में उन्हें पीछे मु़ड़कर सहयोगी की तलाश करनी पड़ रही है जहां वे अपने दम पर सरकार बनाने के बारे में बातें कर रहे थे। प्रदेश में चुनाव देरी से कराने की वकालत कर रही नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर ने कहा कि इसका फैसला निर्वाचन आयोग को करना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।