(Bano, Gumla)
गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के पहाडटोली गाँव के पास जंगल मे बीती रात अपराधी संगठन जन क्रांति पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमे आतंक के पर्याय कहे जाने वाले जन क्रांति पार्टी के सुप्रीमो और 5 लाख का इनामी नक्सली मंगल नागेशीय की मौत हो गई। बताया जाता है की मंगल नागेशीय अपने दस्ते के साथ पिछले 7 दिनो से उसी जंगल मे रह रहा था। वही अन्य कई अपराधी घायल अवस्था मे फरार हो गए। इसके अलावा मंगल नागेशीय के साथ रह रही एक लड़की को माओवादी अपने साथ ले गए। घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।