(JHARKHAND, India)
हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा को मिले जनादेश के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भाजपा केा बधाई दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। हर राज्य की अपनी अलग समस्याएं होती है। झारखंड में चुनाव की घोषणा के बाद देखेंगे कि क्या होता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में 9 करोड़ की लागत से बनने वाले तारामंडल के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम में फेरबदल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।