(BIHAR, India)
छपरा और हरनौत में अगले महीने रेल कारखाने का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सोमवार को पटना में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने यह जानकारी दी। इससे पहले मंत्री ने दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से काम हो रहा है यह परियोजना रेलवे के लक्ष्य के अनुरूप मार्च 2015 तक पूरा हो जाएगा। मधेपुरा में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री के बारे में उनहोने कहा कि इसके लिए 300 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। राज्य सरकार जमीन मुहैया कराएगी तो इस परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।