तेलंगाना में आंध्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ टीआरएस ने किया प्रदर्शन
(ANDHRAPRADESH, India) श्रीसेलम संयंत्र से तेलंगाना से बिजली उत्पादन बंद करने की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मांग पर एतराज जताते हुए सत्ताधारी टीआरएस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया।
टीआरएस के विधान परिषद सदस्य और तेलंगाना के कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। टीआरएस के विधान परिषद के नेताओं ने हैदराबाद में प्रदर्शन किया जबकि तेदेपा कार्यालय पर कथित तौर पर टीआरएस कार्यकर्ताओं ने नलगोंडा जिले में हमला किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।