(Bikaner, Bikaner)
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ईएमडी विभाग में संविदा पर से वह जमीन पर गिर पड़ा और घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद इस घटना से गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल की मोर्चरी के सामने जमकर प्रदर्शन किया और शव को लेने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कर्मचारी को जबरन पोल पर चढ़ाया गया था, जबकि उसका काम पोल पर चढ़कर काम करना नहीं था। परिजनों ने पुलिस थाने में अस्पताल के बिजली ठेकेदार के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।