(Bamanwas, SawaiMadhopur)
दीपोत्सव का 5 दिवसीय त्यौहार दिपावली के चलते जिला प्रशासन के द्वारा पटाखों की दुकानों के लाईसेंस जारी करने के बाद सवाई माधोपुर के भैरु दरवाजा स्थित हाट बाजार और बजरिया स्थित इंद्रा मैदान पर लाईसेंस धारकों द्वारा पटाखों की दुकाने लगाई गई है। सरकार की ओर से चाईनीज पटाखों की बिक्री पर पाबन्दी लगाने के बाद भी बाजार में गुप चुप तरीके से चाईनीज पटाखे बेचे जा रहे है। बाजार में चाईनीज पटाखे बिकने से देशी पटाखा र्निमाताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।