बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव.........
(DELHI, India) महाराष्ट्र और हरियाणा में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यों के प्रभारियों को नए सिरे से तय किया है। इसके तहत महाराष्ट्र में अच्छे प्रदर्शन का इनाम देते हुए विधानसभा चुनावों के इंचार्ज ओम माथुर को अब उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर वहां चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा गया है। अभी तक अमित शाह खुद यूपी का प्रभार देख रहे थे। वहीं जेपी नड्डा को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।