यामाहा का दिवाली धमाका, लॉन्च की ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक
(India) यामाहा एसजेड-आआर वर्जन2.0 बाइक की सबसे खास ये है कि इसमें नई ब्लूकोर तकनीक दी गई है। कंपनी की इस तकनीक के तहत व्हीकल में लगा इंजन फ्यूल का पूरा इस्तेमाल करता है जिसके चहत व्हीकल का माइलेज बढ़ता है। ब्लूकोर तकनीक के चलते नई यामाहा एसजेड-आआर वर्जन 2.0 अब पहले से 11 फीसदी ज्यादा माइलेज देने वाली है। कंपनी ने इसमें 149 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 11.9 बीएचपी का पावर और 12.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यामाहा ने एसजेड-आआर वर्जन2.0 अपने "मिशन 1000" सेरेमनी की क्लोंजिक के मौके पर लॉन्च की है। यह बाइक अब पावर और माइलेज के मामले में बजाज डिस्कवर 150एस, होंडा सीबी यूनिकॉर्न तथा सुजुकी जीएस150आर जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देने वाली है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।