(Asind, Bhilwara)
दीपावली और छठ पूजा में घर आने वालों की सुविधा के लिए रेलवे दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसमें पटना से दिल्ली, पटना से मुंबई, पटना-मद्रास, पटना-कोलकाता, पटना-बेंगलुरू से लेकर राज्य के कई अन्य जगहों से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। कई ट्रेनों का परिचालन शुरू है, कुछ का परिचालन शुरू होना है। स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त जगह है। जरूरत के अनुसार और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यात्रियों को दीपावली और छठ के दौरान घर आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए रेलवे हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। स्पेशल ट्रेनों का समय भी मेंटेन किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।