(BIHAR, India)
वैशाली में पैक्स चुनाव में मतदान को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसके कारण करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल गए। घटना हाजीपुर के सदर थाना के हरिहरपुर की है। बताया जा रहा है की मतदान चल ही रहा था की दो पक्षों में मारपीट शुरु हो गई,एक पक्ष का आरोप है की समय समाप्त हो गया इसके बाद भी चुनाव कराया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस घटना में हुए सभी घायलो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है गंभीर रूप से घायलो को पटना भेजा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।