(Amber, Jaipur)
लक्ष्मी पूजन से एक दिन पहले आती है नरक चतुर्दशी या रूप चौदस। इस दिन धन और ऐश्वर्य की देवी महालक्ष्मी को घर में बुलाने का आह्वान कर धन संपदा की कामना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रूप चौदस पर भले ही पापों से मुक्ति के लिए स्नान का महत्व माना गया है, बदलते दौर पर रूप चौदस पर युवक युवतियां इस पर्व को अपने तरीके से मनाते हैं। दीपावली पर महालक्ष्मी संयोगों और खुशियों की बरात लेकर आ रही हैं। एक ओर जहां दीपावली पर 54 साल बाद गुरु और शनि का उच्च राशिगत होने का दुर्लभ योग बन रहा है, वहीं रूप चौदस भी 24 साल बाद सर्वार्थ सिद्ध योग, हस्त नक्षत्र और उच्च राशिगत बुध का शुभ संयोग लेकर आ रही है। ज्योतिषविदों के अनुसार हनुमानजी जन्मोत्सव और रूप चतुर्दशी के इस संयोग में पूजा-अर्चना सुख-समृद्धि दायक होगी। वहीं रूप चौदस पर सूर्योदय से पूर्व तारों की छांव में स्नान से रूप निखरेगा। सर्वार्थ सिद्ध योग, कन्या का चंद्रमा, उच्च का बुध और हस्त नक्षत्र का ऐसा योग इससे पहले 1990 में आया था... जो अब 27 साल बाद 2041 में बनेगा। रूपचौदस का वर्णन पुराणों में नरक चर्तुदशी के रूप में किया गया है। सदियों से भारत में हल्दी ,उबटन और और सुगंधित तैलों से स्नान करने की परंपरा चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि तेल में लक्ष्मी और जल में गंगौत्री निवास करती है। हमारी परंपराएं विदेशियों को भी आर्कषित करती हैं। इस दिन ना केवल महिलाएं बल्कि पुरूष भी संजना संवरना चाहते हैं। इसको लेकर शहर में ब्यूटी पार्लरों में खासी भीड देखी जा रही है। शहर के ब्यूटी पार्लरों ने रूप चौदस को लेकर खासे इंतजाम किए हैं। शहर के कई पार्लरों में इस दिन के लिए खास तौर पर बाहर से हेयर स्टालिस्ट और ब्यूटी एक्पर्ट बुलाए है। वहीं भीड से बचने के लिए पुरूषों और महिलाओं ने पहले ही बुकिंग करा कर पैकज लिए। शहर के ब्यूटी पार्लरों ने दीपावली को ध्यान मेें रखकर अपने ग्राहकों के लिए विशेष पैकेज और डिस्काउंट आॅफर किए। इन पैकेजों की कीमत एक हजार से शुरू होकर करीब एक लाख तक है। वहीं ब्यूटीशियंस ने अपने ग्राहकों के लिए खास तौर पर गोल्ड, पर्ल, डायमंड और चैकलेट फेशियल आफर किए। महिलाओं ने दीपावली पर सफाई के दौरान हुई थकान और त्वचा की सफाई के लिए फेशियल, ब्लीच, टेनिगं पैक, मेनीक्योर, पेडीक्योर, हेयर कट ओर बाॅडी मसाज ली। वहीं पुराने दौर को देखते हुए महिलाओं ने कहा कि हल्दी और तेल के उबटन का स्थान पर आज की युवा पीढी ब्यूटी पार्लर पर सज संवरकर पूरा कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।