सारदा घोटाला: CBI ने दायर किया पहला चार्जशीट
(WESTBENGAL, India) उच्चतम न्यायालय ने पांच महीने पहले जांच एजेंसी को इस मामले की जांच का आदेश दिया था। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि संलग्नकों के साथ दायर 25 पृष्ठों के आरोपपत्र में तीन आरोपियों - सारदा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन, देबजानी मुखर्जी और सेन के साथ काम कर चुके तृणमूल कांग्रेस के निलंबित राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष के नाम शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि पांच कंपनियों का नाम भी आरोपपत्र में शामिल किया गया है। ये कंपनियां सारदा टूर एंड ट्रैवल्स, सारदा गार्डेन्स, सारदा रियल्टी, सारदा कंस्ट्रक्शंस और कुणाल घोष के स्वामित्व वाली स्ट्रेटेजिक मीडिया हैं। सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के जांच अधिकारी ने एजेंसी के वकील के साथ शहर की सत्र अदालत के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपपत्र दायर किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।