(Bhopalgarh, Jodhpur)
दीपावली के मौके पर सभी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन झारख्ंाड के गोड्डा में दीवाली के दिन निर्दयी माता पिता ने नवजात बच्ची को रात के वक्त झाड़ियों में फेंक दिया। इसका मालूम तब चला। जब वहां से स्थानीय विधायक संजय यादव गुजर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने नवजात बच्ची को वहां से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल के हालात देखकर विधायक चिकित्सा अधिकारियों पर बरस पड़े और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने डाॅक्टरों को बच्ची की पूरी देखभाल करने के साथ ही चेतावनी दी कि ये बच्ची उनकी बेटी है और यदि उसे कुछ हुआ तो वे किसी डाॅक्टर को नहीं छोड़ेंगे...... एक तरफ देशभर में दीपावली पूजन किया जा रहा था। दूसरी तरफ जोधपुर के शेरगढ़ में देवी स्वरुपा नवजात बच्ची को थैली में बांधकर सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। जिसके बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार धीरपुरा गांव की सरहद परनेशनल हाइवे पर नवजात बच्ची मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विहिप कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवाया। प्रारंभिक जांच में नवजात को बीते 24 घंटे में भी थैली में बांधकर फेंका गया था.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।