बहरोड़ में दिनदहाड़े बीजेपी पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोलियां,
(Alwar, Alwar) बहरोड़ में दीवाली पूजन के दौरान बीजेपी पार्षद त्रिलोक चंद पर गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है। घटना बीती शाम की है। जब त्रिलोक चंद अपने घर पर दीवाली पूजन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन लोगों ने उन पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। हालांकि पार्षद के चालक ने बदमाशों का पीछा कर उनकी बाइक को टक्कर भी मारी। लेकिन बदमाश बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गए। जिनका अभी तक पता नहीं चल सका है। वही घायल हुए पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव पसरा है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।