महाराष्ट्र में बीजेपी जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएगी हम समर्थन करेंगे : शिवसेना
(MAHARASHTRA, India) शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा है (लक्ष्मी पूजा के दिन) फड़नवीस ने गडकरी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। बाद में गडकरी ने आरएसएस प्रमुख से मिल कर उनका आशीर्वाद लिया। बेशक, ये सभी आशीर्वाद महत्वपूर्ण हैं लेकिन जनता का आशीर्वाद सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शिवसेना ऐसे किसी भी व्यक्ति का समर्थन करने के लिए तैयार है जो जनता के आशीर्वाद से महाराष्ट्र को आगे ले जाएगा।’ पार्टी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हालांकि इतने अनुभवी हैं कि वह राज्य को संभाल सकते हैं लेकिन अंतिम निर्णय दिल्ली में आलाकमान द्वारा किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।