(MAHARASHTRA, India)
राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि अगर शिवसेना सरकार में शामिल होती है तो कोई समस्या नहीं होगी। वहीं, एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अगर जरूरत हुई और सदन में मतदान हुआ तो हम सदन से अनुपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि संख्याएं ऐसी हैं कि हम ऐसा करने के लिए बाध्य हैं। अन्यथा महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं होगी और छह माह के अंदर फिर से चुनाव होगा। नवाब मलिक ने कहा कि हम सरकार का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन हम अल्पमत सरकार के खिलाफ मतदान कर अस्थिरता भी उत्पन्न नहीं करना चाहते। इसलिए अगर मतदान होता है तो राकांपा खुद को अलग रखेगी। उन्होंने कहा कि राकांपा जनता के जनादेश का सम्मान करेगी और जनादेश भाजपा के पक्ष में है जो अकेले सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। 288 सदस्यीय विधानसभा में सात निर्दलीय और छोटे दलों के पांच विधायक विश्वास मत के दौरान भाजपा का समर्थन करेंगे जिससे उसकी कुल संख्या 134 हो जाएगी। लेकिन सदन में यह आंकड़ा बहुमत से दस कम है। सदन के एक नामांकित सदस्य को मिलाकर सदस्य संख्या 289 हो जाती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।