प्रदेश में दिखेगा  नीलोफर तूफान का असर,,,,
(Rajasthan, India) ओमान की खाड़ी से उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘नीलोफर’ का असर राज्य के पश्चिमी हिस्से में पड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके असर से 31 अक्टूबर और एक नवंबर को 9 जिलों में आंधी और बारिश की आशंका जताई है। जयपुर में मौसम केंद्र के निदेशक बीएन बिश्नोई ने बताया कि चक्रवात की दिशा अफ्रीका के पूर्वी तट की ओर थी, लेकिन इसने अपना रास्ता बदल लिया है। अब यह पाकिस्तान के कराची और गुजरात तट होते हुए प्रदेश के बाड़मेर-जैसलमेर जिले की ओर आएगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार चक्रवाती तूफान पाकिस्तान के रास्ते 31 अक्टूबर और एक नवंबर को पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करेगा। इसके हरियाणा और पंजाब के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करने की संभावना है। उधर, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने सरकार और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर तूफान से फसलों और जानमाल के नुकसान की आशंका को देखते हुए राहत के उपाय करने का सुझाव दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।