(JAMMUandKASHMIR, India)
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने का फैसला किया। आयोग ने 23 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणीय कार्यक्रम के तहत चुनाव करवाने की घोषणा की। मतदान 25 नवंबर के अलावा 2, 9, 14 और 20 दिसंबर को होगा। जम्मू कश्मीर निर्वाचन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहले चरण के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी की जाएगी। मतदान के पहले चरण के तहत 25 नवंबर को सात जिलों में फैले कुल 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। ये जिले हैं- बांदीपुरा, कश्मीर घाटी का गंदेरबल, करगिल, लद्दाख क्षेत्र का लेह, किश्तवाड़, डोडा और जम्मू क्षेत्र का रामबन। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 5 नवंबर है और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। पहले चरण में जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वे हैं- गुरेज, बांदीपुरा, सोनावाड़ी, कंगन, गंदेरबल, नोबरा, लेह, करगिल, ज़ंस्कार, किश्तवाड़, इंदरवाल, डोडा, भादेरवाह, रामबन और बनिहाल। दो दिसंबर को दूसरे चरण में जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों की नौ-नौ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें से सबसे ज्यादा छह सीटें उधमपुर में, बारामूला में पांच, अनंतनाग में चार और जम्मू में तीन सीटें हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।