(ASSAM, India)
इससे सामान्य जनजीवन और जिले से गुजरने वाले राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा। जेएसीएएस ने आज सुबह पांच बजे से सात दिसंबर रात नौ बजे तक के लिए बंद का आह्वान किया है। यह बंद संविधान के अनुच्छेद 244ए के तहत असम के भीतर पृथक स्वायत्त प्रदेश बनाने के लिए वार्ता के अगले दौर की तारीखें घोषित किए जाने में विलंब के खिलाफ आहूत किया गया है। पिछली वार्ता छह नवंबर 2013 को हुई थी। कर्बी आंगलोंग जिले के पुलिस अधीक्षक मुग्धाज्योति देव महंत ने बताया कि अब तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सभी शैक्षिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति न के बराबर रही। महंत ने कहा कि जिले से गुजर रहे दो राजमार्गों से वाहन नदारद रहे हालांकि कर्बी आंगलोंग के किसी हिस्से से किसी तरह के गतिरोध की सूचना नहीं मिली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।