मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गया में किया करोड़ों की कई योजनाओं की घोषणा,
(Amas, Gaya) बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी रविवार को गया दौरे पर थे। जहां उन्होंने मानपुर प्रखंड स्थित राजकीय गौरी कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्वामी सहजानंद सरस्वती के भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले स्कूल स्टाॅफ ने मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत भी किया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षक प्रमोद कुमार और अनुराधा कुमारी की ओर से व्याकरण पर लिखित पुस्तक जीतन का विमोचन भी किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि बचपन में मिली मानसिकता के कारण आज भी वे किसी गंभीर मसले पर अपने आप को कमजोर महसूस करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गया और इस विद्यालय के लिए कई घोषणाएं भी की। स्कूल विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से उन्होंने एक करोड़ रुपए अनुदान देने के साथ भुसुंडा मुहल्ले में स्टेडियम निर्माण, पावरग्रिड सब स्टेशन, एक एकड़ भूमि पर छात्रावास निर्माण और सड़कें बनाने की घोषणा की.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।