रूद्राक्ष हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता
(Digod, Kota) सनसनीखेज रूद्राक्ष हत्याकांड में सोमवार को कोटा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जब उसने मुख्य आरोपी अंकुर को धर दबोचा। मासूम रूद्राक्श का मर्डर करने वाले हत्यारे अंकुर पाडिया को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के कानपुर में गिरफ्तार कर लिया। अंकुर के साथ साथ उसका भाई अनूप पाडिया भी पकड़ा गया है। अनूप धोखाधड़ी के कई मामलों में सात सालों से फरार चल रहा था। दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर कोटा लाया जा रहा है।मासूम रूद्राक्ष की हत्या के एक पखवाड़े बाद भी हत्यारे के न पकड़े जाने की वजह से कोटा की जनता में काफी रोष था। चार साल के रूद्राक्ष का 9 अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया था। बच्चे के मां.बाप से अपहरणकर्ता ने दो करोड़ की फिरौती मांगी थी अन्यथा परिणाम भुगत लेने की चेतावनी दी थी। इसके बाद रूद्राक्ष की हत्या कर हत्यारे ने उसका शव नहर में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।