(DELHI, India)
देश भर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता मंगलवार को जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया राहतकर और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें सामाजिक संगठन और एनजीओ तथा कई प्रतिष्ठित महिलाएं भाग लेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।