तमिलनाडु में बारिश संबंधी घटनाओं में 30 लोगों की मौत
(TAMILNADU, India) राज्य सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह भारी बारिश होने से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने दीवार गिरने सहित बारिश संबंधी अलग अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 30 व्यक्तियों में से प्रत्येक के परिवार को राहत के तौर पर 2.5 लाख रूपये की राहत देने का ऐलान किया है। उन्होंने कल तमिलनाडु में बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। पनीरसेल्वम ने आज एक बयान में कहा कि राज्य में अब तक 204.5 मिमी बारिश हुई है जो 35 फीसदी अधिक है। उन्होंने बताया कि 32 में से 28 जिलों में अत्यधिक बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से 108 मवेशी और पक्षी भी मारे गए हैं। बैठक में तय किया गया कि बारिश संबंधी घटनाओं में मारे गए गाय भैंस और बैलों के मालिकों को 20-20 हजार रूपये, बकरी मालिकों को दो दो हजार रूपये और मुर्गे-मुर्गियां आदि गंवाने वालों को 100-100 रूपये बतौर राहत दिए जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।