मर्सेडीज जीएलए45 एएमजी (पेट्रोल) @69.6 लाख रु
(India) कंपनी ने अपने इस पेट्रोल वेरिएंट जिसकी कीमत 69.60 लाख रुपए (एक्स शोरूम, मुंबई) रखी गई है। वैसे यहां बता दें कि लग्जरी कार कंपनी ने इस साल यह नौवां मॉडल उतारा है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह चालू कैलेंडर वर्ष में 10 मॉडल पेश करेगी। जनवरी से सितंबर की अवधि के बीच मर्सेडीज बेंज की बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 7,529 कारों पर पहुंच गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी इबरहार्ड केर्न ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि 2014 में वह 10,000 कारों की बिक्री के आंकड़े को पार कर जाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।