दिल्ली में चुनाव कराने से भाग रही है भाजपा: आप, कांग्रेस
(DELHI, India) उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में सरकार के गठन में देरी के मुद्दे पर केंद्र और उपराज्यपाल दोनों की आज खिंचाई की। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘भाजपा को चुनाव में जीत का भरोसा नहीं है, इसलिए वे देरी कर रहे हैं । वह इस मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रही है। अगर भाजपा के पास जादुई संख्या होती, तब उसने राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाया होगा।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा जानती है कि उसके पास संख्या बल नहीं है.. इसलिए वे चुनाव से भाग रहे हैं।’ केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग पर संविधान की रक्षा करने की बजाए एक विशेष पार्टी का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘यह काफी दुखद है कि संविधान की रक्षा करने की बजाए, उपराज्यपाल एक राजनीतिक पार्टी के निर्देश पर काम कर रहे हैं।’ उच्चतम न्यायालय की खिंचाई के बीच कांग्रेस ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दिल्ली में चुनाव कराने में देरी करने के लिए विभिन्न हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।