हरियाणा: खट्टर ने विभाग बांटे, कैप्टन अभिमन्यु बने वित्त मंत्री
(HARYANA, India) एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि खट्टर गृह, उर्जा, शहर और ग्राम नियोजन, शहरी संपदा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना और जन संपर्क तथा संस्कृति मंत्रालय समेत अधिकतर विभाग अपने पास रखेंगे। कैप्टन अभिमन्यु को वित्त, राजस्व और आपदा प्रबंधन, वन और पर्यावरण तथा उद्योग और वाणिज्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शर्मा को शिक्षा, परिवहन, तकनीकी शिक्षा, खाद्य और आपूर्ति, पर्यटन, नागरिक उड्डयन, संसदीय कार्य जैसे विभाग सौंपे गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।