जम्‍मू-कश्‍मीर: हंदवाड़ा में मुठभेड़ में दो और आतंकी ढेर
(JAMMUandKASHMIR, India) सेना का एक जुनियर कमिशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गया जबकि मुठभेड़ में कल एक अज्ञात आतंकी मारा गया था। पेट्टा गांव के निकट वडेरबाला जंगल में सेना और पुलिस के एक संयुक्त तलाशी दल पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। उत्तरी कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गुलाम हसन भट ने आज बताया कि कल सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में दो और आतंकी मारे गए। बहरहाल, उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ। जंगल में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खास सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार की रात तलाशी अभियान शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आतंकियों ने सुबह में छह बजकर 45 मिनट पर दल पर हमला कर दिया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई। गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया और सेना का एक जेसीओ घायल हो गया। जेसीओ को वहां से हटाकर ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।