प्रदेशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया छठ पर्व,,,,,
(Rajasthan, India) सूर्य की उपासना के पारंपरिक पर्व डाला छठ प्रदेशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया । कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी पर आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा के साथ व्रत संपन्न हुआ । जयपुर में निवास कर रहे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों ने पवित्र धार्मिक स्थल गलता तीर्थ मे उगते सूर्य की आराधना की और बांस के डाले में मीठे ढोकले, गन्ना, फल और पूजा सामग्री रखकर सूर्य को अर्पित की। कार्यक्रम गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य की मौजूदगी में हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।