(Rajasthan, India)
राज्य सरकार ने निलोफर तूफान को लेकर आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। तूफान के 31 अक्टूबर को प्रदेश में पहुंचने की आशंका है। एनडीआरएफ टीम का मुख्यालय अजमेर से जोधपुर कर दिया गया है। इसके असर से राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अगले 48 घंटे में बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर में तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है । ओमान की खाड़ी से उठ रहे चक्रवाती तूफान नीलोफर के असर को लेकर बीकानेर जिला प्रशासन अभी तक राज्य सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहा है। वहीं स्थानीय मौसम विभाग को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि नीलोफर बीकानेर में कब आएगा और इसका क्या असर रहेगा। जिला कलक्टर आरती डोगरा का कहना है कि तूफान को लेकर जयपुर से जो भी निर्देश मिलेंगे उसी के अनुसार तैयारियां की जाएगी, वैसे वे भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए है। जिला कलेक्टर ने एक बैठक कर अधिकारियो को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की उपखण्ड अधिकारी अपने अपने क्षेत्रो में निगरानी बनाये। इसी के साथ डोगरा ने जरूरत पड़ने पर राहत में काम आने वाले वाहनो को तैयार रखने और चिकित्सा विभाग को भी सभी दवाओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।